विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे मंदिर भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की

शेयर करें

भिलाई। भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा का महापर्व भिलाई में धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में भक्तों भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए उपस्थित रहे। वही भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेश वासियों को आज के पावन अवसर महापर्व जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं। सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां वे परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ चरणों मे पुष्प अर्पित कर हाथ जोड़ कर भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisements
Wishes

देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां हर साल भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। विधायक श्री यादव ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।

जगन्नाथ मंदिर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जो पंरम्परा अनुसार किया गया। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात लंबी बीमारी के बाद आज महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गये। नेत्र उत्सव के पारम्परिक पूजा अर्चना हवन-पूजन के पश्चात् मंगलध्वनि व घंटावादन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रथम दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का दर्शन किया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। भारी भीड़ के मध्य सम्पन्न नेत्र उत्सव के पशचात् महाप्रभु मौसी के घर जाने के लिये तैयार हुये।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply