विधायक देवेन्द्र यादव ने सेक्टर 2 एवं खुर्सीपार में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया

शेयर करें

भिलाई ।(दक्षिण कौशल) भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इन दिनों शहर में हो रहे विकासकार्यों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं । इसी कड़ी में शनिवार को देवेंद्र यादव ने सेक्टर 2 वार्ड 49 और खुर्सीपार नवीन कालेज ग्राउंड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिया है।विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर वार्ड क्रमांक 49, सेक्टर 2 तालाब का 145.00 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड 35 ,खुर्सीपार नवीन कालेज ग्राउंड के पास स्थित आडिटोरियम भवन 35.00 लाख रूपये का संधारण कार्य जारी है। इसका निरीक्षण आज कर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान क्षेत्रवासियों से भेंट कर चल रहे कार्ययोजनाओं को लेकर उनका भी फीडबैक मांगा और आस्वस्थ किया कि भिलाई शहर में हर कार्य आप सभी के मंशानुरूप और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही किया जावेगा साथ ही वार्डवासियों के मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर समस्याएं संज्ञान में लाई जिस पर विधायक ने त्वरित कार्यवाई करते हुए निगम अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत कर रही है। इसी…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *