विधायक देवेंद्र की पहल से शांतिनगर दशहरा मैदान की बदलेगी तस्वीर

शेयर करें

भूपेश सरकार ने मंजूर किए 90 लाख रुपए…अभिषेक समेत वार्डवासियों की मांग पर विधायक देवेंद्र ने की थी सौंदर्यीकरण की पहल, अभिषेक बोले-पूर्व पार्षद दूसरे के काम को अपना बता रहे हैं

भिलाई ।। शांतिनगर दशहरा मैदान की तस्वीर बदलने वाली है। 90 लाख रुपए की लागत से दशहरा मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने विशेष पहल की। उनकी अनुसंशा पर राज्य सरकार ने राशि की मंजूरी दी है। वार्ड के सक्रिय युवा नेता व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा के प्रयास से यह संभव हो पाया। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि, इस साल महाशिवरात्रि को विधायक देवेंद्र यादव दशहरा मैदान पहुंचे थे। तब वार्डवासियों के साथ हमने मांग की थी। हमारी मांग पर विधायक देवेंद्र ने बिना देरी किए मंजूरी दी। अब बहुत जल्द काम शुरू होगा। अभिषेक ने बताया कि, 90 लाख की राशि से शांति नगर दशहरा मैदान में ग्रीन ग्रास लगाई जाएगी। लाइटिंग की व्यवस्था होगी। बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा भी रहेगी। विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को जल्द ही इस कार्य को शुरू करने निर्देश दिए हैं। अभिषेक मिश्रा ने कहा कि, कुछ लोग इस काम को अपना बताने में जुटे हुए हैं। जबकि शांतिनगर समेत भिलाई की जनता को पता है कि इसके लिए विधायक देवेंद्र ने पहल की है। विधायक द्वारा लिखे लेटर से ही सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। अभिषेक ने कहा कि, पूर्व पार्षद इस काम को अपना बताने में लगे हुए हैं। जबकि पांच साल तक उन्होंने शांतिनगर का विकास तो दूर, सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए अपने पद का उपयोग किया।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply