बीएसपी कर्मियों को मिलेगी एरियर्स की राशि,विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार, गत दिनों विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम से की थी मांग

शेयर करें

भिलाई / दिल्ली से बीएसपी सेल के 54000 कर्मियों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छी न्यूज़ आई है। जल्द ही इन कर्मियों को एरियर्स की राशि मिलेगा। जल्द सभी के बैंक एकाउंट में रुपए जमा हो जाएगा।
इस खास और बहुत ही सराहनीय पहल के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल का दिल से आभार जताया है।
गौरतलब है कि 14 नवंबर को ही सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में जन पदयात्रा की थी।  उन्होंने कहा था कि एरियर्स की राशि अगर दिवाली से पहले आ जाती तो बीएसपी कर्मियों की दिवाली शानदार होती। सीएम भूपेश ने बताया था कि वे लगातार इस्पात मंत्रालय और मंत्री से संपर्क बनाए हुए । एरियर्स की राशि वाली फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए सीएम भूपेश लगातार केंद्रीय इस्पात मंत्री से चर्चा भी करते रहे। बहरहाल, आज सेल-बीएसपी कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई।

लंबे इंतजार के बाद आज वेज रिवीजन की एरियर्स राशि की फाइल पर हस्ताक्षर हो गए हैं। ये हस्ताक्षर इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के हुए हैं। गुड न्यूज तो अधिकारियों के लिए भी है। उनका तीसरा पे-रिवीजन के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। सेल-बीएसपी में लगभग 54000 हजार कार्मिक है। जिनके खाते में बढ़ी हुई सैलरी दिसंबर से आ सकती है। वहीं कल या परसो तक एरियर्स की राशि भी हस्तांतरित हो जाएगी। क्योंकि सारा कैल्कुलेशन हो चुका है। बस सीधे खाते में राशि हस्तांतरित करने की है।
 16.11.2021 को सहमति प्रदान कर दी गई है।

  • Related Posts

    आईआईटी भिलाई और फ्रांस के सेंट्रेल नैनटेस के बीच समझौता, शिक्षा व शोध सहयोग को मिलेगा वैश्विक विस्तार
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई ने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए फ्रांस के प्रतिष्ठित संस्थान सेंट्रेल नैनटेस (École Centrale de Nantes) के साथ एक…

    और पढ़ें
    भिलाई नगर विधानसभा के तीनों मंडलों में संगठनात्मक बैठक संपन्न
    • June 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी भिलाई नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *