विधायक देवेंद्र के प्रयास से शहर के हर सेक्टर में लगेगा वाटर एटीएम विधायक निधि और खनिज न्यास मद से होंगे कार्य

शेयर करें


विधायक निधि और खनिज न्यास मद से होंगे कार्य

Advertisements
KWBD

भिलाई। शहर के टाउनशिप इलाकें में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत मिल रही है। इस समस्या से टाउनशिप के लोग काफी परेशान है। पानी की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। विधायक यादव ने शासन से भिलाई के हर सेक्टर में वाटर एटीएम लगाने की मांग DMF राशि से की है ।जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिल सकें। वाटर एटीएम के लगने के बाद से लोगों पानी की समस्या नहीं होगी। गौरतलब है कि बीएसपी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बीएसपी द्वारा किया जाता है। बीएसपी लंबे समय से पानी काे साफ करने के प्रयास में जुटी है। लेकिन बीएसपी के सभी प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में बीएसपी क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लेकिन जब सेक्टरों में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। तो इससे पानी की समस्या नहीं होगी। इन वाटर एटीएम से लोगों को शुद्ध और फिल्टर पानी बड़ी आसानी से उपलब्ध होगा।टाउनशिप में हर घर पहुँचाये थे पानी के जार बीएसपी से पूरे टाउनशिप में गंदा पानी की सप्लाई हो रही है। इस समस्या का निराकरण करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने खुद कई बार बीएसपी के अधिकारियों से मिले। उन्हें सख्त निर्देश दिए थे कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करें। साथ ही बीएसपी के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण भी किए। इसके अलावा पानी की समस्या से परेशान जनता को राहत देने के लिए भी विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की थी। विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में लोगों को विभिन्न वार्डों में शुद्ध फिल्टर पानी बांटा गया था। गई दिनों तक लोगों को फ्री में पानी भी उपलब्ध कराया गयाl

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *