मितान योजना : मुख्यमंत्री बघेल ने अम्बिकापुर के दो नव विवाहित जोड़ों को दिया विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

शेयर करें

रायपुर // आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नव विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सुखी एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी अहनन तिर्की और श्रीमती सजू तिर्की तथा अभिषेक जायसवाल और श्रीमती सपना जायसवाल को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र दिया।   
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री मितान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। नागरिकों को सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा।
’मुख्यमंत्री मितान योजना’ के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. प्रीतम राम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अधिकारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply