मास्क नहीं लगानों वालों के खिलाफ हो रही सख्त कार्यवाही, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मौजूद रहकर करा रहे हैं कार्यवाही

शेयर करें

  • निगम क्षेत्र के सभी बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र एवं चौक चौराहों में चल रहा है मास्क चेकिंग अभियान

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण की रोकथाम करने निगम क्षेत्र के सभी बाजारो, सार्वजनिक स्थलों एवं चैक चैराहा पर मास्क चेकिंग को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति पाए जाने पर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है तथा जुर्माने की राशि देने में बहानेबाजी करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निगम की टीम सुबह 6 बजे से ही कार्यवाही के लिए निकल रहे है, इसके साथ ही रात्रि तक टीम घूम-घूम कर कार्यवाही कर रही है। मास्क चेकिंग अभियान को लेकर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मौके पर पहुंचकर स्वयं कार्यवाही में शामिल हो रहे है। बिना मास्क लगाए दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों को निगम आयुक्त ने कड़ी समझाइश दी और उनसे जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि अगर दोबारा बिना मास्क के दुकान संचालन करते पाए गए तो दुकान को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

निगम की टीम आज आकाशगंगा सब्जी मंडी, सुपेला चैक, गदा चैक, पावर हाउस, छावनी, सेक्टर एरिया आदि स्थानों पर कार्यवाही करते हुए लोगों से जुर्माना वसूल किए। मास्क चेकिंग के लिए निकलने वाली निगम की टीम निगम क्षेत्र में घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने या मास्क को लटकाकर रखने वालों से जुर्माना वसूल रही है। बाजार में ग्राहक, दुकानदार को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने अपील कर रहे है! लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने संदेश दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिये दुकानदारों से सड़क पर रखे सामग्री को अंदर करवाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे लोग भी होते है जो जुर्माना की राशि देने के लिए पैसे नहीं है का बहाना बनाते है लेकिन टीम के कर्मचारी द्वारा सख्ती दिखाने पर सभी अर्थदण्ड दे रहे है और उन्हें दोबारा बिना मास्क के बाहर नहीं निकलने की समझाइश दिया जा रहा है। मास्क चेकिंग अभियान लगातार जारी है, निगम की टीम द्वारा मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मास्क चेकिंग अभियान के लिए बनाई गई टीम द्वारा निगम क्षेत्र का निरीक्षण कर मास्क नहीं लगाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही किए इसमें न्यू केरला स्वीट्स 200, राजकुमार साहू 200, जसप्रीत सिंग 200, जीतू देवांगन 100, कैफे बिरयानी 1000, उत्तम लहरे 200, आशीष 200, दिलीप कुमार 200, श्रीनिवास चैधरी 200, गौतम 200, अहमद खान 200, बालाजी कैफे 200, प्रदीप राम 100, जवाहर नगर पेट्रोल पम्प 1000, आरके फुटवेयर 200, सन्नी फल ठेला 100 रूपए अर्थदंड लिया गया। जोन 01 में राजस्व विभाग द्वारा 6 लोगो से 700 । जोन 02 में राजस्व विभाग द्वारा 33 लोगों से 2900,
जोन 04 में राजस्व विभाग द्वारा 9 लोगों से 850 , जोन 05 में राजस्व विभाग द्वारा 17 लोगो से 3100 रुपए जुर्माना वसूल किया।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply