जामुल में आर एस एस ने मनाया शाखा का वार्षिक उत्सव

शेयर करें

जामुल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर में जामुल शाखा का वार्षिक उत्सव मकर संक्रांति पर्व हनुमान मंदिर प्रांगण में मनाया गया।जामुल के छत्रपति शिवाजी विद्यार्थी शाखा ने 14 जनवरी को शारिरिक प्रदर्शन सूर्यनमस्कार , योगासन ,व्ययाम योग का अभ्यास किया गया जिसमें स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में नगर संघचालक केदारराम साहू एवं जिला कार्यवाह दिलेश्वर उमरे द्वारा सर्वप्रथम माँ भारती के पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ संधिक गीत द्वारा किया गया है।

नगर संघचालक केदारराम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पर्व पूरे देश में बहुत हीउत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य नारायण की पूजा की जाती है।अनेक पौराणिक कथाओं का भी वर्णन में मकर संक्रांति के बारे में बताया गया है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी 1925 से हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। संघ का कार्य ईशवरीय कार्य है शाखा में स्वयंसेवक देशभक्त चरित्र सम्पन बनता है।इस अवसर पर नेतराम साहू जिला सेवा प्रमुख राजेश सिन्हा, जोगेश्वर सोनी, भरत वैष्णव, जितेश देवांगन, तिलक यादव,वासु अग्रवाल,टिकेश्वर निषाद, सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चालू और पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार करने के दिए निर्देश, 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने को कहा
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर परिक्षेत्र के दोनों मंडलों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में पीडब्लूडी मुख्यालय निर्माण…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की नवीन ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में आज न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में एक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *