मनराखन कालेज में एड्स जागरूकता, नुक्कड़ नाटक एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करें

जामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में 18 जनवरी को को रेड रिबन क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए महाविद्यालय में एड्स जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह दिखा । पोस्टर प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र यशवंत कुमार ने प्रथम, बी.कॉम. द्वितीय वर्ष के छात्र दुर्गेश ने द्वितीय तथा बी.काम का तृतीय वर्ष की छात्रा सीमा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या साहू ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मालती निर्मलकर ने द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमुदिनी यादव ने प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र प्रिंस यादव ने द्वितीय तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र टिकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह एवं समस्त प्राध्यापक गण ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.एस सिंह के मार्गदर्शन एवं रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ. संजय परगनिहा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी गजेंद्र कश्यप के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply