मुख्यमंत्री जरुरतमंद लोगों से हुए रूबरू

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम लोग, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रायपुर अकोली निवासी सुश्री रमेसरीन धीवर ने फैंसी स्टोर खोलने के लिए शासकीय योजना से लोन दिलाने का आग्रह किया।

धमतरी निवासी श्रीमती ईशा रानी सोनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि उनके पति श्री अमित सोनी के मस्तिष्क में ब्लड जम गया है, रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी मुश्किल एक बार उनका ऑपरेशन करवा पाए है। डॉक्टरों ने एक और ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। श्रीमती जानकी साहू के पति कैंसर मरीज है, उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिए जनदर्शन में आई है। इसी प्रकार रायपुर निवासी आशिया परवीन ने बताया कि उनका छत बरसात में पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे परिवार के साथ मकान में रहने में परेशानी होती है, मकान क्षतिपूर्ति दिलाने का आग्रह किया।

भाटापारा बलौदाबाजार निवासी श्रीमती ममता निर्मलकर ने मुख्यमंत्री से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता जगदीश निर्मलकर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-3 नियमित सफाई कर्मचारी थे। 24 फरवरी 2018 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। अब तक उनको अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। इसी प्रकार सड्डू रायपुर की लता साहू के पिता भी नगर निगम में लाईन मैन थे। उनके मृत्यु के आठ वर्ष पश्चात् अभी तक उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है।

ग्राम सोनडोंगरी की श्रीमती कामिनी साहू और सरिता कुर्रे खुशबू महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो, इसके लिए जनदर्शन में पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजशपुरनगर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरानविकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय जब गांव से गुजर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास…

    और पढ़ें
    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *