जामुल // 22 जुलाई को महिला के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जुलाई को उसके ससुराल गांव के परिचित अमजद खान और राम खिलावन उर्फ मनी साहू उसको अकेली देखकर उसके किराये के मकान में घुस गये और जबरदस्ती उसकी मर्जी के बिना उससे छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। महिला ने जिसकी रिपोर्ट जामुल थाना में दर्ज कराई।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर घटना के बाद आरोपी अमजद अली खान पिता हाजी मुल्ला खान पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम और मनीराम साहू पिता फूल सिंह पता पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम को राजनांदगांव जिले के थाना सोमनी क्षेत्र के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, जिनको पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय जिला दुर्ग में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही के जामुल क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक इमानवेल खलकोस, आरक्षक राधेलाल यादव, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी और आरक्षक एसएन बाजपेयी भूमिका सराहनीय है।





