कारगिल विजय दिवस 25वीं वर्षगांठ पर भाजापा युवा मोर्चा ने मशाल रैली निकली

शेयर करें

भिलाई // कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर आज ग्लोब चौक सेक्टर 10 में मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह शामिल हुए। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय भी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध के शहीद वीर सपूतों को नमन करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। मशाल रैली का समाापन सिविक सेंटर रथ पार्क में किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, संजय दानी, मुरलीधर अग्रवाल, अनिल सोनी, राहुल भोंसले, राहुल परिहार, रोहन सिंह, रेहान अहमद, जोनाथन जोना, दीपक पांचाल, आकाश कांबले, गोल्डी सोनी, करण कन्नौजिया, स्वामी रेड्डी, सूरज भान, कमलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

निवास में कार्यकर्ताओं साथ मनीष पाण्डेय ने किया भव्य स्वागत
अपने भिलाई प्रवास के दौरान भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय के सेक्टर 9 निवास पहुंचे। जहां श्री पाण्डेय के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, तत्पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कार्यकर्ताओं से भेंट की। श्री पाण्डेय द्वारा वैभव सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

शहीद कौशल यादव को किया नमन
छत्तीसगढ़ के वीर सपूत, इस्पात नगरी के गौरव शहीद कौशल यादव के शहादत दिवस के अवसर पर आज श्री पाण्डेय ने उनके स्मृति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद कौशल यादव के निवास पहुंचकर उनकी माता से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। श्री पाण्डेय ने कहा कि शहीद कौशल यादव भिलाई के गौरव हैं और सभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply