लोककला और संस्कृति के गौरवशाली इतिहास से भरा है छत्तीसगढ़: गृहमंत्री साहू

शेयर करें

रायपुर l सिरपुर महोत्सव का आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री तथा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की मुख्य आतिथि में दो दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। सिरपुर महोत्सव के समापन अवसर पर पचरी के जय सतनाम पंथी पार्टी के स्थानीय कलाकारों द्वारा पंथी नृत्य, नांदबारू सिरपुर के कलाकारों द्वारा जय गौरा गौरी सुआ नृत्य, बसना के ग्राम बिलखंड के फुलझरिया कर्मा पार्टी द्वारा कर्मा नृत्य, महासमुंद के दिशा नाट्य मंच द्वारा नाटक, ओडिसी एकल नृत्य आर्या नंदे द्वारा तथा अनुज शर्मा नाइट की आकर्षक रंगारग प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य अतिथि की आसन्दी से समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सिरपुर महोत्सव संस्कृतियों का त्रिवेणी संगम है। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है। यही कारण है कि विश्व पर्यटन के फलक पर सिरपुर पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है। उन्होंने कहा कि महोत्सव आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों एवं अपनी परम्पराओं को सहेजने के साथ युवाओं को अवगत कराना और प्रचार-प्रसार करना भी है। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार प्रदेश में पर्यटन स्थलों का खूब विकास किया जाएगा। इसके पर्यटन नीति तैयार कर लिया गया हैं।पर्यटन विकास के लिए बुद्धिष्ट सर्किट में जोड़ने के पर भी काम किया जा रहा है। सिरपुर में प्रभु श्री राम के चरण रज मिले हुए हैं। यहाँ रामगमन पथ विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में सिरपुर महोत्सव को और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंत्री श्री साहू ने आयोजन के लिए ज़िला प्रशासन को बधाई दी। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने कलाकारों को सम्मानित भी किया। 
समापन अवसर पर विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण क़िस्मतलाल नंद ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अरूण अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि संगठन पदाधिकारी डॉ. रश्मि चन्द्राकर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply