पहली पीआईसी की बैठक अध्यक्ष के चेम्बर में
जामुल। जामुल नगर पालिका परिषद में गुरुवार को नव निर्वाचित पी आई सी मेम्बर की प्रथम बैठक अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में अध्यक्ष कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमे पी आई सी के बैठक मे 27 विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्य रुप से वार्ड 13 लवकुश नगर , वार्ड 16 शिवपुरी व वार्ड 18 महारणा प्रताप नगर में तीनो चौक का सौन्दर्यीकरण का कार्य एवं जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य हेतु ,जिसमें प्रमुख रुप से पेय जल हेतु जल प्रदाय , प्रकाश व्यवस्था हेतु विघुत सामाग्री , स्वच्छता कार्य हेतु सफाई सामाग्री क्रय करने हेतु एवं विभिन्न विकास कार्यो हेतु निविदा आमंत्रण हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
पी आई सी के प्रथम बैठक में उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार , राम प्यारी वर्मा , कविता विश्वाल ,चुम्मन वर्मा , खम्हन सिंह ठाकुर , तिलेश्वर देवांगन , सीमा यादव व मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक , सहायक अभियंता दिनेश नेताम , उप अभियंता दिनेश लोहिया ,उप अभियंता छाया साहू , लेखापाल पुनीत वर्मा , राजस्व अधिकारी हरिश साहू ,एवं लेखा विभाग के मोहन वर्मा ,सचिन नासरे आदि मुख्य रुप उपस्थित रहे ।





