ललित चंद्राकर नगर पालिक निगम रिसाली के विकास कार्यो के लिए केन्द्रीय मंत्री से मिलकर रखी विकास कार्यों की मांग

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम रिसाली के विकास कार्यो के लिए केन्द्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी मंत्री भिलाई प्रवास पर भिलाई हाउस में मिलाकर विधायक ललित चन्द्राकर ने बहुप्रतीक्षित मांग भूमि हस्तांतरण संबंधित मांग पत्र रखा।

निकाय क्षेत्र के लिए अमृत मिशन फेस-2 के अंतर्गत (अनुमानित 30 एमएलडी) फिल्टर प्लांट के लिए डब्ल्यु टी पी एवं इंटकवेल निर्माण के लिए जमीन तथा मरोदा डेम से पानी की उपलब्धता के संबंध में।
निकाय क्षेत्र वार्ड 10 बीएसपी मार्केट के पास आकांक्षी टॉयलेट निर्माण की अनापत्ति प्रमाण पत्र।
निकाय क्षेत्र थाना नेवई के पास कॉलेज निर्माण हेतु भूमि का हस्तांतरण का प्रस्ताव
निकाय क्षेत्र बीएसपी रिसाली उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन एवं परिसर को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण।
निकाय क्षेत्र वार्ड 11 में निर्मित फुटबॉल ग्राऊण्ड को हस्तांतरण।
निकाय क्षेत्र वार्ड 07 शीतला मंदिर के पास चौपाटी निर्माण अनापत्ति प्रमाण पत्र।
निकाय क्षेत्र वार्ड 33 नेवई बस्ती सीआईएसएफ के पास स्थित रिक्त भूमि को नगरपालिक निगम रिसाली के कर्मचारी को आवास हेतु हस्तांतरण।
निकाय क्षेत्र वार्ड 07 बीएसपी 35 स्कूल मुख्य कार्यपालन भवन को नगर पालिक निगम को हस्तांतरण करना।
नगर पालिक रिसाली रूआंबांधा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा, नेवई, जोरातराई एवं पुरैना की बसावट एवं रिक्त भूमि को हस्तांतरित करने संबंधित।
विभिन्न समस्याओं विधायक ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री जी के सामने रखा मंत्री जी सहजता पूर्वक स्वीकार कर निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply