जामुल ।। नगर पालिका जामुल के वार्ड -18, शिवपुरी जामुल स्थित कोलता ( उड़िया ) समाज भवन में कोलता समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित नुआ-खाई मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक अहिवरा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, अहिवारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जामुल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रेख राम बंंछोर, जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
श्री कोर्सेवाडा के द्वारा कोलता सामाजिक भवन के ऊपर प्रथम तल में एक बड़ा हाल निर्माण कराया जाने हेतु आगामी बजट सत्र में 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई। साथ ही जामुल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर संधारण हेतु 10 लाख रुपए की राशि एवं जामुल नगर विकास कार्य के लिए जामुल नगर पालिका को 20 लाख रुपए आवंटित किए जाने की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।
जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के द्वारा बाथरूम एवं एक बोर निर्माण किए जाने की घोषणा की गई ।
कार्यक्रम मे महिला मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य कविता बिस्वाल, पार्षद दीपक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, मंडल महामन्त्री बंटी गुप्ता, अनूप राय, चुंमन ठाकुर, कोलता समाज अध्यक्ष रमाकांत प्रधान, उपाध्यक्ष रत्नेश साहू, वरिष्ठ संस्थापक आर.आर.सवई, महिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना भोई सहित 70 से 80 की संख्या में कोलता उड़िया समाज के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






