दुर्ग-भिलाई शहर के 125 से अधिक गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों ली गयी क्लास

शेयर करें

दुर्ग ।। आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुये अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने, गुण्डे बदमाशों पर पर्याप्त नियंत्रण बनाये रखने हेतु जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के निर्देशन में दुर्ग-भिलाई शहर के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र के निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में उपस्थित कराया गया ।

उपस्थित निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को सख्त निर्देश दिये गये कि किसी भी स्थिति में भविष्य में अपराधिक घटनाएं घटित न करें, शिकायतों से दूर रहे, अपने आचरण पर पर्याप्त सुधार लाए । इसके उपरांत भी यदि किसी भी निगरानी एवं गुण्डा बदमाश के विरूद्ध कोई भी शिकायत या अपराध की जानकारी प्राप्त होती है, तो उसके विरूद्ध नये कानूनों के तहत विभिन्न धाराओं में ठोस कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उपस्थित बदमाशों व्दारा अपराध से दूर रहने हेतु आश्वस्त किया गया।

इस दौरान सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, विजय यादव, निरीक्षक थाना प्रभारी, दुर्ग, प्रशांत मिश्रा, निरीक्षक थाना प्रभारी भिलाई नगर, आनंद शुक्ला, निरीक्षक थाना प्रभारी, नेवई के साथ ही 125 से ज्यादा गुण्डा एवं निगरानी बदमाश उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी
    • July 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट…

    और पढ़ें
    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *