किसान मोर्चा ने सोसयटियों में बजाया नगाड़ा, बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन 

शेयर करें

भिलाई l बिजली कटौती से हो रही परेशानी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने सोसयटियों में जाकर नगाड़ा बजाया। मोर्चा के भिलाई जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिजली बिल हाफ का वादा करने वालों ने बिजली की सप्लाई को ही हाफ कर दिया है और कुंभकर्णी नींद में सो गए हैं। बोनी का समय है। ऐसे में बिजली कटौती ने किसानों की नाक में दम कर दिया है। वाजपेयी ने कहा कि भूपेश सरकार का पूरा ध्यान कंबल ओढ़कर घी पीने में है। रासायनिक खाद की कालाबाजारी बदस्तूर जारी है। किसानों को जबरदस्ती गोबर बेचा जा रहा है। नकली बीज-दवाई की समस्या के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसी गैरजिम्मेदार सरकार को होश में लाने के लिये भाजपा किसान मोर्चा ने जिले की सभी सोसयटियों में नगाड़ा बजाया और समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि पिछले दो सालों से बिजली कटौती ने लोगों को हलाकान कर रखा है। यह स्थिति शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में है। भाजपा किसान मोर्चा के भिलाई जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने कहा कि भूपेश सरकार ने चुनाव के समय तो लोक लुभावन वादे कर दिये। लोगों ने भरोसा करके सत्ता में बैठा दिया। अब उन वादों को पूरा करने की बारी आई है तो तरह-तरह के खेल खेले जा रहे हैं। बिजली बिल हाफ करने के बजाय बिजली की सप्लाई को ही हाफ कर दिया है। शराबबंदी करने के बजाय शराब के काऊंटर दुगने कर दिये हैं। गांव-गांव में अवैध शराब बिकवाई जा रही है। किसान के धान की उपज कैसे कम की जाए इसके लिये हर साल नए-नए फंडे लगाए जा रहे हैं। किसानों को कई गुना दाम में गोबर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वाजपेयी ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। आज के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम सुन्दर जायसवाल, गीतेश्वर साहू, सविता साहू, पूर्णिमा ठाकुर, दुरपती वर्मा प्रमोद वर्मा, जी रामारेड्डी, मुकेश अग्रवाल, फिरोज फारुखी, सुनील मिश्रा, रामरतन झरिया, फलेश देशलहरे, उदय देवांगन, दिलीप पटेल, अश्वनी देशलहरे, फिंगेश्वर साहू, गिरीश सोनी, सुजीत यादव सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के लोग शामिल हुए।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *