किसान मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि अब किसानों का और दमन नही : निश्चय वाजपेयी

शेयर करें

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा का धरना

Advertisements
KWBD

भिलाई। प्रदेश की भूपेश सरकार के संरक्षण मे हो रही रासायनिक खाद की कालाबाजारी, बिजली कटौती, गोबर खाद की जबरिया बिक्री, नकली बीज वितरण समेत किसानों की सभी समस्याओं के खिलाफ भिलाई-3 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्ला बोला। एक विशाल धरने के माध्यम से किसान मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि अब किसानों का और दमन नही सहा जाएगा

अध्यक्षीय उद्बोधन में निश्चय वाजपेयी के बताया कि जब से भूपेश बघेल की सरकार सत्ता मे आई है वो हर साल किसी न किसी बहाने से किसानों की उपज कम करना चाहती है। पहले साल धान के परिवहन पर रोक लगा दी थी। किसी के धान की थाने में जब्ती बनाई तो किसी के ब्यारे में । दूसरे साल बड़े पैमाने पर किसानों के रकबे काटे गए। उनके धान बेचने की पात्रता को कम कर दिया गया। तीसरे साल खरीदी को एक महीना देरी से करके किसान की फसल को सुखाने का काम किया गया । किसानों को बोरी और टोकन की भारी समस्या झेलनी पड़ी। इस साल रासायनिक खाद की किल्लत पैदा की गई है ताकि किसान की फसल कमजोर हो जाए।  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश पांडे ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार रासायनिक खाद की कालाबाजारी करवा रही है और किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें मंहगे दामों में जबरिया गोबर बेच रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता इसे बर्दाश्त नही करेगी। किसान इस सरकार को खरपतवार की तरह उखाड़ फेंकेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी वर्मा ने कहा कि प्रदेश का किसान कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने गीत के माध्यम से भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार पर तंज कसा।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के भिलाई जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रमुख रूप से, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, महापौर चंद्रकांता मांडले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, राधेश्याम वर्मा, यशवंत सिंह ठाकुर, कमल चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, पूर्णिमा ठाकुर, पद्मिनी साहू, गीता साहू, जीतेन्द्र यादव, सुजीत यादव, तुलसी ध्रुव, सुषमा जेठानी आदि ने धरने को संबोधित किया एवं प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारियों राम गोपाल शर्मा, रामानंद मौर्य, ईश्वर सिंह ठाकुर, पुखराज जैन, द्वारिका चंद्रवंशी, जटाशंकर राम, शरद सिंह, चंद्रिका यादव, राजू निषाद, राकेश पांडे, विजय जयसवाल, ए एन पाढी, रंजीत सिंह, राजीव पांडेय, संजय शर्मा, रामबृज वर्मा, अनिल सोनी, गुरजीत सिंह, लीमन साहू, सविता साहू, गीतेश्वर साहू, अनुपमा शर्मा, सूर्यकांत पांडे, व्यास नारायण बंछोर, अयोध्या देशलहरा, दीपक यादव, दिलीप पटेल, जीवन जलछत्री समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मंच संचालन मनोज तिवारी और श्याम सुन्दर जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन चरोदा मंडल के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *