खुर्सीपार में बच्चा चोरी के मामले में दो बाबाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

शेयर करें

भिलाई ।। त्योहारी सीजन में बच्चा चोर गिरोह भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसी बीच दुर्ग जिले से बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है,दोनों ही बाबा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो व्यक्ति बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए, आस पास के लोगों की भी नजर दोनों पर पड़ गई, आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया। खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे, बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया,तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे,तो बच्चा चिल्लाने लगा बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए, बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए, तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों ही बाबा मध्य प्रदेश के शहडोल और कटनी के रहने वाले हैं। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस दोनों बाबाओं से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ललित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply