केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मिले शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में खरीफ फसलों के लिये DAP व यूरिया के आवंटन के लिए अनुरोध किया

शेयर करें

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में खरीफ फसलों के लिये DAP व यूरिया के आवंटन के लिए अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री मांडविया को अवगत कराया कि प्रदेश में धान के रोपण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण डीएपी की मांग की जा रही है। साथ ही मक्का एवं धान में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की जा रही है, जिससे यूरिया की मांग बढ़ गयी है। अगस्त, 2021 हेतु यूरिया 3.55 लाख मैट्रिक टन व DAP 2.39 लाख मैट्रिक टन के आवंटन के लिए अनुरोध किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मध्यप्रदेश के किसानों की यह आवश्यकता पूरी की जायेगी। शिवराज सिंह ने कहा मै प्रदेश के किसानों की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

  • Related Posts

    धान खरीदी पंजीयन- संस्थागत छूट समाप्त, बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं बिकेगा धान
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता निरीक्षक,…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *