फ्लाइट पकड़ने के लिए लाइन में लगे केंद्रीय मंत्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो लोग ऐसे कर रहे तारीफ

शेयर करें

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अन्य जगहों पर राजनेताओं को आम तौर पर विशेष छूट दी जाती है। इन जगहों पर नेताओं को वीआईपी के तौर पर सेवा दी जाती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है, कि केंद्रीय मंत्री प्लेन पर चढ़ने के लिए लाइन में लगे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में नितिन गडकरी की सादगी और सरलता ने सबका दिल जीत लिया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री को इंडिगो की फ्लाइट पर सवार होना था। जिसके लिए वह एयरपोर्ट पहुंचे। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन पर चढ़ते वक्त नितिन गडकरी आम लोगों की तरह ही लाइन में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री के आगे कई और लोग भी खड़े हैं और प्लेन के अंदर प्रवेश करने के लिए अपनी बारी आने का इंतेजार कर रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चेहरे पर मास्क लगाए केंद्रीय मंत्री भी आम लोगों की तरह ही कतार में लगे हुए हैं और अपनी बारी आने पर ही प्लेन में प्रवेश करते हैं। इसी लाइन के जरिए धीरे-धीरे वो विमान के अंदर प्रवेश करते दिख रहे हैं।

ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करने वाले यूजर नवनीत मिश्रा ने लाइन में खड़े गडकरी का वीडियो साइट पर डाला है। वहीं वीडियो शेयर करने वाले मिश्रा के मुताबिक, गडकरी इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने का इंतजार करते देखा गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए नवनीत मिश्रा ने लिखा, ‘आम जन की तरह फ़्लाइट पकड़ने के लिए लाइन में लगे हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री।’वहीं यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री की काफी तारीफ भी की है।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *