कसडोल मे विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा श्रीराम आरोग्य केंद्र का शुभारम्भ

शेयर करें

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के कसडोल नगर मे बजरंग चौक स्थित संजीवनी हास्पिटल मे श्री राम आरोग्य केंद्र की स्थापना की गई जिसमें कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों को बहुत ही न्युनतम शुल्क पर मेडिकल उपकरण जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, व्हीलचेयर, मेडिकल बेड, वाकर, कमोड चेयर, आईवी स्टैंड, बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर इत्यादि जरूरी एवं महंगे सामान किराए पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। और साथ ही वी मेड के माध्यम से निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार जी द्वारा किया गया, उन्होने कहा कि श्राम आरोग्य केंद्र के कसडोल में स्थापना से जरूरतमंदों को पर्याप्त लाभ होगा। टेली मेडिसन कसडोल जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा जो मरीज संसाधन के अभाव मे इलाज नही करा पाते उनके लिए ये बहुत ही कारगर है।विहिप के केंद्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष रमेश मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर जिले के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा ऐसा जिला है जहां श्रीराम आरोग्य केंद्र के माध्यम से सेवाएं दी जा रही है। और इसके लिए वहां के समस्त कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

विहिप के ज़िला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के उद्बोधन में विहिप के सेवा कार्यो की जानकारी प्रदान की गई एवं कसडोल मे इस सेवा को प्रारंभ करने के संबंध मे उन्होने कहा की शहरों मे मरीजों को आसानी से संसाधन उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन गावों मे संसाधन की कमी और पैसों के अभाव मे लोग इलाज से वंचित रह जाते हैं इसलिए हमने कसडोल का चयन किया।जिले के संघचालक खोड़स कश्यप द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपयोगी होना बताया । साथ ही कसडोल से डॉक्टर विकास मिश्रा श्री राम आरोग्य केन्द्र संरक्षक ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या मे संसाधन जुटाकर मरीजों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे। घनश्याम चौधरी प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने अपने उद्बोधन मे अधिक से अधिक लोंगों को इस सेवा कार्य से जुड़ने का आह्वान किया एवं साथ ही हिंदू समाज से आग्रह किया की यदि इस पुनीत कार्य मे अपनी स्वेच्छानुसार चिकित्सकीय सामान देना चाहें तो उनका स्वागत है साथ ही उन्होंने डा. विकास मिश्रा के समर्पित सेवा भाव के लिए उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र वर्मा प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद , धवल शाह प्रांत कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विभाग संयोजक ऋषि मिश्रा, विहिप ज़िला मंत्री राजेश केशरवानी, हेमंत वर्मा, रवि वर्मा, शिव प्रकाश तिवारी, सुशील भुशानीया, डॉक्टर सुजाता पांडेय, ज्ञानेशु वर्मा,पं. गोरेलाल तिवारी जी,सुधीर पांडेय, पुनेश्वर नाथ मिश्रा,वासुदेव ठाकुर, निरज तिवारी, अश्वनी, परासदीप, देव साहू, कृष्ण कांत पांडेय, नारायण, विनीत उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री राम आरोग्य केंद्र के संचालक मण्डल की भी घोषणा की गई जिसमें संरक्षक डॉ विकास मिस्रा , अध्यक्ष सुंदर साहु, सदस्य शुलभ द्विवेदी, कृष्ण कांत पांडे, हेंमत वर्मा, ओमप्रकाश यादव, विजय लहरे को मनोनीत किया गया ।

विहिप बलौदा बाज़ार भाटापारा ज़िले के समरसता प्रमुख श्री विनय गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा आभार प्रदर्शन विहिप विभाग समरसता प्रमुख सुशील भुसानीया जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्य आरोग्य केंद्र में तथा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थित थे।

~उपलब्ध सुविधाएँ

VMEd निशुल्क mobile Clinic
oxygen concentrator Machine
रक्तदान सहायता केंद्र
आपात चिकित्सकीय परामर्श
मुक्तांजलि सेवा
मेडिकल व रक्तदान शिविर
व्हील चेयर
मेडिकल बेड
कमोड चेयर
IV स्टैंड
स्टिक
oxymeter
भाँप मशीन

  • Related Posts

    अन्न का सम्मान, किसानों के योगदान को स्वीकार करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व : राष्ट्रपति
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं,…

    और पढ़ें
    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल*
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रतिबद्धता रंग ला रही है। जिला मुख्यालय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *