काबुल धमाकों की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली, बाइडेन बोले- इनको खोजकर मारेंगे

शेयर करें

काबुल/वॉशिंगटन। काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS के खोरासान गुट ने ली है। इन हमलों में कम से कम 72 लोगों की जान चली गई और 150 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मरने वालों में अमेरिका के 13 सैनिक भी हैं। इस वारदात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक देर रात पौने तीन बजे बाइडेन ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की खातिर काबुल एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों के साथ-साथ अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की इच्छा रखने वाले लोग जान लें कि उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। अमेरिका हर हाल में उन्हें तलाशकर मारेगा। बाइडेन ने कहा कि हम अपने लोगों के हितों की रक्षा करेंगे।

Advertisements
KWBD

इस बीच, आईएसआईएस ने कहा कि उसने अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया है। बता दें कि काबुल में एयरपोर्ट के बाहर बड़ी तादाद में भीड़ जुटी हुई है। उसी दौरान हमलों की वजह से इतने लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अमेरिका ने इस बीच सुरक्षा बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट अपाचे हेलीकॉप्टर और एफ-15 विमान भी तैनात किए गए हैं। हमलावर रीपर ड्रोन भी लगाए गए हैं। उधर, तालिबान ने हमले की निंदा की है।(newsroom post)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *