जिया ट्रेवहल्स के टक्कर से मृत महिला के मुआवजे व घायल के इलाज की मांग पर अड़े ग्रामीण किया चक्का जाम

शेयर करें

दुर्ग ।। विगत दिनों दुर्ग जिले के ग्राम अंजोरा ढाबा निवासी स्कूटी सवार बुआ भतीजे को जीया ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दर्दनाक हादसे में बुआ जानकी साहू की शंकराचार्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, कल उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जिसके बाद से ग्रामीण महिला की मौत की मुआवजे की मांग पर नगपुरा चौक में चक्का जाम कर दिए थे। सुबह 12 बजे से हुए चक्का जाम में प्रशासन की ओर से सुलह करने एसडीएम मुकेश रावटे, पुलिस अधिकारी वैभव बैंकर पहुंचे थे, जिया ट्रेवहल्स की ओर से आए अधिकृत व्यक्ति ने घायल व्यक्ति का इलाज कराने से मना कर दिया।

कई दौर की बातचीत ग्रामीण और प्रशासन के बीच हुई । जिया ट्रेवल्स से अतिरिक्त कुछ देने पर असमर्थ जताई। जिससे ग्रामीण उग्र हो कर चौक और बैठ गए। और अपनी मांगों के लिए अड़ गए।

ग्रामीणों ने दी गिरफ्तारी

इसके बाद पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आकर पुलगांव थाने में सभी को गिरफ्तार करने की मांग गई।

सिर्फ चेतावनी दे पुलिस ने छोड़ा

बड़ी संख्या में ग्रामणो के रोष को देखते हुए, पुलिस के बड़े अधिकारीयों ने इस मामले में ग्रामीणों के साथ समझोता किया। पुलिस के द्वारा सिर्फ चेतावनी के देकर सभी को रिहा कर दिया गया।

क्या कहा आंदोलनकारियो ने

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि, उनके द्वारा पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को भविष्य में होने वाले सड़क हादसों के प्रति सचेत करने के लिए ज्ञापन दिया था। लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन के द्वारा सड़कों की सुधार के साथ बहुत से वादे किए। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा कितने वादे कबतक पूरे किए जाएंगे ये देखने वाली बात है।

ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को दिया दो दिन का वक्त

ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। उनका कहना है, की अगर जिला प्रशासन के द्वारा हमारी जायज मांगों को दो दिन के अंदर पूरा नहीं किया जायेगा तो आगे बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply