आपदा पीड़ित 6 परिवार को 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शेयर करें

बेमेतरा // छ.ग. राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर बेमेतरा श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 6 आपदा पीड़ित परिवार को 24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की हैं।

राजस्व शाखा बेमेतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील बेमेतरा के ग्राम पीपरभट्ठा निवासी पतांगु की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन नंदकुमार निर्मलकर को 4 लाख रुपये, तहसील नवागढ़ के ग्राम मेढ़की निवासी मयंक साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन संतोष साहू को 4 लाख रुपये, तहसील नांदघाट के ग्राम भिलौनी निवासी मुकेश वर्मा की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन गोवर्धन वर्मा को 4 लाख रुपये एवं ग्राम मारो निवासी तोरनदास की बारिश में दिवाल ढहने से मृत्यु होने पर परिजन चंद्रिका बाई को 4 लाख रुपये,

तहसील थानखम्हरिया के ग्राम कन्हेरा निवासी उषाबाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन देवकी, विकास एवं नंदकुमार को 4 लाख रु., तहसील बेरला के ग्राम करेली निवासी रोशन पाल की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन प्रकाश पाल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply