जनता के प्रति विधायक देवेंद्र के समर्पण और कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे कई प्रभावशाली लोग

शेयर करें


भिलाई। नगरी निकाय चुनाव के बाद से भिलाई में मानो कांग्रेस प्रवेश करने वालों का तांता लगा है। अब रोज शहर के प्रभावशाली व भाजपा व अन्य पार्टी से जुड़े कई लोग लगातार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने की महत्वाकांक्षा जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व पार्षद एवं भिलाई भाजपा के पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष रहे संतोष निर्मलकर ने आज कांग्रेस की विचारधारा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की।हर नेक हृदय और सकारात्मक सोंच आज कांग्रेस के साथ है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं एम आई सी सदस्य बंछोर, सदस्य लालचंद वर्मा, एवं भाई मोनेश शर्मा भी साथ रहे।
लक्ष्मी निर्मलकर ने भी कांग्रेस ज्वाइन किया।

निर्मलकर का कहना है कि भिलाई नगर विधायक वह पूर्व महापौर देवेंद्र यादव की विचारधारा और जनता के प्रति उनके समर्पण और ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए वे काफी प्रभावित हुए। भिलाईनगर विधायक व पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाई की जनता और शहर के विकास के लिए जो काम किया है वह काफी सराहनीय और ऐतिहासिक है इस विकास कार्यों और उनके विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कांग्रेश प्रवेश किया और उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ जोड़कर जनता की सेवा करना चाहते हैं क्योंकि वर्तमान समय में जनता के सच्चे सेवक सिर्फ कांग्रेसी है गौरतलब है कि इससे पहले खुर्सीपार क्षेत्र के एक निर्दलीय नेता सहित कई लोग लगातार कांग्रेसी प्रवेश कर रहे हैं यही नहीं जब नगर निगम चुनाव का परिणाम आया था उस दिन भी परिणाम आते हैं कई निर्दलीय सीधे कांग्रेस में शामिल हुए थे।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply