जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर 01 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यशाला मुख्यमंत्री होंगे शामिल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 अक्टूबर को जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से सिविल लाईन रायपुर स्थित न्यू-सर्किट हाउस में आयोजित होगा। इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। कार्यशाला में अतिथिगणों एवं विद्वतजनों द्वारा जनजातीय समाज के ‘ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान‘ पर व्याख्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित लघु चलचित्र-संगीत का भी प्रदर्शन होगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. स्वागत उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख वैभव सुरंगे, वनवासी विकास समिति के प्रांत अध्यक्ष उमेश कश्यप और विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।

जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला दो सत्रों में होगा, जिसमें प्रथम तकनीकी सत्र स्रोत व्यक्तव्य और संदेश सूचनाएं पर चर्चा होगी, वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र में कुलपतिगण से कार्य योजना पर चर्चा एवं उपस्थित विश्वविद्यालयीन प्रतिनिधिगण से कार्य योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply