बस्तर दशहरा पर्व पर सभी प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर चिकित्सा व्यवस्थापन के संबंध में निर्देश जारी

शेयर करें

रायपुर // माह अक्टूबर में बस्तर दशहरा पर्व आरंभ हो रहा है। बस्तर दशहरा पर्व में प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर परंपरागत विधि से धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे अवसर पर प्रदेश, देश में विदेशों से भी आमजन और सैलानियों का आगमन होता है, जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती है।

आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर दशहरा के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बस्तर दंतेवाड़ा तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बस्तर दंतेवाड़ा को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में कहा गया है कि बस्तर दशहरा एवं प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समुचित चिकित्सक एवं अन्य स्टॉफ, पर्याप्त औषधियां, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा तथा प्रचार-प्रसार की सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, साथ ही रथयात्रा पर्व में एक चलित चिकित्सा इकाई का संचालन अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के खतरनाक एवं अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कला मंदिर में उद्योगों के अधिकारियों हेतु औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला…

    और पढ़ें
    ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *