जामुल पुलिस ने की जुआड़ियों पर की बड़ी कार्यवाही

शेयर करें

जामुल। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर संजय कुमार ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक छावनी एवं थाना प्रभारी गौरव पांडे के मार्गदर्शन पर जामुल पुलिस की टीम ने आशाराम बापू नगर जामुल नंदिनी रोड में आशीष प्रधान के खाली मकान के सामने लाईट जलाकर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआं खेल रहे थे। सूचना पर हमराह व स्टाफ गवाहान के घटना स्थल आसाराम बापू नगर जामुल नंदिनी रोड आशीष प्रधान के खाली मकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर जुवाड़ियानो के कब्जे से कुल नगदी रकम 176480 रुपए एवं 52 पत्ती ताश 9 नग मोबाइल विभिन्न कंपनियों का 3 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती 2880480 रुपए को गवाहानों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिसमें 8 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जो आरोपी इस प्रकार हैं
1 आशीष प्रधान पिता के प्रधान उम्र 35 साल कैलाश नगर जामुल

  1. रमेश साहू पिता राम भरोसे साहू उम्र 35 साल नंदनी रोड वार्ड 2 जामुल
  2. सच्चिदानंद पांडे पिता बालमुकुंद पांडे उम्र 55 साल साकिर साकिन जीवन ज्योति कैंप 1
  3. लव कुश ढीमर पिता फिर तू राम कुमार उम्र 22 साल नारधा
  4. असलम शेख पिता रमजान शेख उम्र 43 साल उत्तम टॉकीज पावर हाऊस
  5. सुभाष कुमार पिता जयप्रकाश भगत उम्र 34 साल दुर्ग ऋषभ सिटी
  6. राजू पाल पिता रघुनाथ पाल उम्र 34 साल पावर हाउस सेक्टर 1
  7. पितांबर पिता बाबूलाल उम्र 38 साल कैप 2

जुआरियों को धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर मौके पर जुवाड़ियानो को विधिवत गिरफ्तार कर मौके पर देहाती नालसी से प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया

  • Related Posts

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • October 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंखैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर की…

    और पढ़ें
    दुर्ग और बस्तर क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं एनएमडीसी लिमिटेड बने उद्योग भागीदार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू संपन्न
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल से सशक्त बनाना राज्य सरकार की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *