जामुल पालिका में लाभ का बजट प्रस्तुत

शेयर करें

जामुल । जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने गुरुवार,31 मार्च को अपने कार्यकाल का प्रथम बजट प्रस्तुत किया.बजट भाषण में उन्होंने जामुल के विकास की कई योजनाओ के बारे में जिक्र किया व बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल राशि- 37 करोड़ 94 लाख 95 हजार रूपये आय का प्रावधान रखा गया है.तथा कुल 37 करोड़ 73 लाख 35 हजार रूपये व्यय का प्रावधान रख्खा गया है.इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंत में राशि रू. 21 लाख 60 हजार व वित्त वर्ष 2021-22 का अंतिम शेष मिलाकर रु.1038.28 लाख बचत का अनुमान है।

राजस्व आय से रु.1546.35 लाख प्राप्त होने का अनुमान है.जिसके अंतर्गत सम्पत्तिकर, समेकितकर,जलकर, निर्यातकर,शिक्षाउपकर शुल्क एवं अन्य कर से राशि रु. 3 करोड़ 9 लाख, चुंगी क्षतिपूर्ति,मुद्रांक शुल्क,उत्पादकर,बार लाइसेंस शुल्क,मनोरंजन कर आदि से राशि रू. 1 करोड़ 35 लाख, दुकान एवं भवनों की नीलामी /किराया,विकास शुल्क,लायसेंस, अनुज्ञप्ति शुल्क, यूजरचार्ज, प्रपत्र विक्रय एवं अन्य शुल्क आदि से राशि रू.1करोड 34 लाख.एन.यू. एल. एम. मिशन क्लीन सिटी,श्रद्धांजली योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से  8 करोड़ 7 लाख 35 हजार एवं अन्य आय के अंतर्गत राशि रु.72 लाख आय का अनुमान लगाया गया है.
पूजीगत आय के अंतर्गत रु. 2248.60 लाख प्राप्त होने का अनुमान है.जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार से राशि रू. 22 करोड़ 48 लाख 60 हजार प्राप्त होने का प्रावधान रखा गया है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल राशि रू. 37 करोड़ 73 लाख 35 हजार व्यय का प्रावधान रखा गया है,जिसमे शामिल है
राजस्व व्यय अंतर्गत रु. 1526.75 लाख व्यव का प्रावधान किया गया है जिसमे वेतन, भत्ता, जी.पी.एफ. ई.पी.एफ. आदि पर राशि रू. 4 करोड़ 01 लाख, स्टेशनरी, टेलीफोन, अंकेक्षण शुल्क, कानूनी प्रभार,कार्यालय रख-रखाव, ईंधन, तकनीकी शुल्क, विज्ञापन और प्रचार-प्रसार,विपदा प्रबंधन,कोविड 19 आदि पर राशि रू. 1 करोड़ 4 लाख 40 हजार विद्युतदेयक, मरम्मत एवं रख-रखाव, सफाई सामग्री, चिकित्सा शिविर, जल प्रदाय बोरवेल्स, कार्यक्रम आदि के लिए राशि रू. 3 करोड़ 63 लाख शिक्षाकर्मी पेंशन, परिवार सहायता, श्रद्धांजली योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन क्लीन सिटी. एन. यू. एल. एम. आदि के लिए राशि रू. 6 करोड़ 44 लाख 35 हजार व्यय का प्रावधान किया गया है।
पूंजीगत व्यय के अंतर्गत रु.2246.60 लाख व्यव का प्रावधान किया गया है,जिसमे शामिल है तालाब सौंदर्यीकरण, पुष्पवाटिका, खेल मैदान आदि के लिए राशि 3 करोड 12 लाख, सर्व समाजागलिक भवन, आश्रय स्थल, सामुदायिक भवन, काजीहाऊस, शॉपिंगकाम्प्लेक्स स्कूलभवन, मुक्तिधाम उन्नयन, लाईब्रेरी शेड चबुतरा सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य भवनों के लिए राशि 4 करोड़ 35 लाख पालिका क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न रोड एवं मूल निर्माण हेतु राशि रु 5 करोड़ 40 लाख नाली निर्माण के राशि रू 1 करोड़ 23 लाख पालिका क्षेत्र में पाईप लाईन विस्तार एवं अन्य पेयजल कष्ट निवारण के लिए रू. 90 लाख सार्वजनिक प्रकाश, विद्युतपोल, ट्रांसफार्मर आदि के लिए राशि रू 3 करोड पार्षद्र निधि, अध्यक्ष निधि, इपर वेन्डरजोन, सांसदनिधि, विधायकनिधि.एस.एल आरएम सेन्टरहेतुमशीनरी क्रय, टैंकर एवअन्य कार्यों के लिए राशि रू 1 करोड़ 7 लाख, कार्यलय उपकरण फर्निचर एवं अन्य कार्य जो कि वर्णित नहीं है उसके लिए 2 करोड़ 21 लाख का प्रावधान किया गया है। 15 वे वित्त आयोग मद से वृक्षारोपण पर 1360 लाख एवं चौक सौंदर्यीकरण में 13.00 लाख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 72.00 लाख सुरढुंग नाले पर बंधान एवं उद्यानिकीकरण हेतु 30.00 लाख का प्रावधान है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply