जामुल // जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार अव्यवस्था और और भारी अनियमिताओ के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस पार्षदो के द्वारा मुख्यनगर पालिका अधिकारी की अनुपस्थिति में नगर पालिका प्रभारी अभियंता श्री ताम्रकार को ज्ञापन सौपकर तत्काल कार्यवाही करने कहाँ गया जिसके लिए 7 दिवस का समय दिया गया है किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कार्यवाही नही होने पर सभी कोंग्रेसी और जामुल नगरवासीयों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा l

जिसके जिम्मेदार स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नपा अध्यक्ष होंगे साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के जानकारी में होने के बाद भी उनके अनुपस्थिति से कोंग्रेसी पार्षदगण उनके मनमाने रविये से काफ़ी नराजगी व्यक्त किया जल्द ही जामुल नगर के व्यवस्थावो को नही सही नही बनाया गया तो वार्डो की आम जनता का रोस झेलने तैयार रहेंगे l
जामुल नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी के साथ मिलकर नपा अध्यक्ष के द्वारा पर्याप्त मात्रा में भ्रष्टाचार किया जा रहा और साथ ही साथ जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा l नपा अध्यक्ष की आँख नही खुली है जिसे 7 दिवस के अंदर कार्यवाही नही होने पर कोंग्रेसी पार्षदो और नगरवाशियों के द्वारा नपा अध्यक्ष और संलिप्त अधिकारियो को चिर निद्रा से उठा दिया जायेगा
ज्ञापन की प्रमुख मांगे इस प्रकार :–
सभी वार्डो में पेयजल व्यवथा को अच्छा किया जाये
सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था सही किया जाये
सभी वार्डो में बारिश से पहले स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सही किया जाये
अवैध भवन निर्माण अवैध प्लाटिंग के ऊपर तत्काल कार्यवाही करें
वार्ड 7 में सार्वजनिक शौचालय में हुवे अनियमिता और भ्रस्टाचार के लिए दोषी ठेकेदार एवं अधिकारी के ऊपर तत्काल कार्यवाही हो
वार्ड 3 संतोषी चौक में सौन्दर्य करन के नाम पर हिन्दू देवी देवता के नाम पर 17 लाख रूपये से ज्यादा की जो लूट की गई है उसकी जांच कर दोषियो पर तत्काल कार्यवाही किया जाये उक्त सभी मांगो पर तत्काल कार्यवाही नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा
ज्ञापन सौपने वाले में सुनीता चन्नेवार न. पा. उपाध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर पूर्व नपा अध्यक्ष एवं पार्षद रामप्यारी वर्मा, संजय देशलहरे, तिलेश्वर देवागन, अश्वनी साहू, दुर्गा बाई वैष्णव, लेखराम साहू, लालिता पटेल, टोनू देवागन , सुमन वर्मा, प्रमिला साहू आदि उपस्थिति रहे l






