11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है – विजय शर्मा

शेयर करें

रायपुर // उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक नरेंद्र मोदी जी को सौंपने का आदेश दिया है। मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।”

उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है, “छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। पिछले चुनाव में हमें 9 सीटें मिली थीं, हमारे केंद्रीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने न केवल अपनी सभी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि उसमें एक और बढ़ोतरी कर ली।” उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास बनाया है आजाद भारत में केवल दूसरी बार हुआ है कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के वनांचल में ‘पीली क्रांति’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ‘पीली क्रांति’ (हल्दी उत्पादन) की ओर कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री के…

    और पढ़ें
    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *