जामुल नगर पालिका में 3 करोड़ का विकास कार्यों का भूमि पूजन मंत्री रूद्र गुरु ने किया

शेयर करें

जामुल ।। नगर पालिका क्षेत्र जामुल में तीन करोड रूपये के विकास कार्यो का भूमिपुजन क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरू रूद्र के मुख्य अतिथ्य में सम्पनन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया। विशेष अतिथि के रूप में नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, लोक निर्माण विभाग के सभापति खम्मन सिंग ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चन्द्राकर, जामुल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर थें।

मुख्य अतिथि के रुप में मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि पुरे प्रदेश में हमारे अहिवारा विधानसभा को सबसे परिपूर्ण क्षेत्र माना जाता हैं। आप सभी के मांग के अनुरूप एवं हमारे नगर पालिका जामुल के जनप्रतिनिधि के अपेक्षा अनुसार आज हम सब दो करोड अस्सी लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर रहे है और जैसा की आप लोग किसी भी प्रकार कार्यक्रम सुख-दुख हो जब भी आप चाहेंगे मैं हमेशा आप सबके समक्ष आपके बीच रहुंगा। हमारे सरकार में विकास कार्य सबसे बड़ी प्राथमिकता उसी के अनुरूप आपके नगर एवं क्षेत्र में सड़को का निर्माण जारी है। विकास कार्यो को राशि की कभी कमी नहीं होगी। आप सबके स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा, एैसी में अपेक्षा रखता हूं ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जामुल में विकास कार्यो के लिए मंत्री गुरू रूद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आज हम अपने विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरू रूद्र कुमार के सहयोग एवं आशीर्वाद से पुरे नगर पालिका के प्रत्येक वार्डो में आम सहमति से उन्तीस जगह पर विकास कार्यो का आधारशिला रख रहे है और आगे भी हम सब मिलकर आपसी सामन्जस्य से जामुल को एक बेहतर विकसित नगर बनायेंगे।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेपी बंजारे ने किया। भूमिपुजन अवसर पर पीआईसी सदस्य रामप्यारी वर्मा, कविता बिश्वाल, चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, सीमा यादव पार्षदगण सबीहा करीम खान, रेखराम बन्छोर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरे, अश्वनी साहू, रामदुलार साहू, के राजू, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, एल्डरमेन मन्नु यादव, जीवन चंदेल, हेमशंकर शर्मा, डा.अशोक वर्मा, द्रोपती साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पालिका के अधिकारी- कर्मचारी एवं नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply