जामुल // जामुल वार्ड 4 पुरैना तालाब स्थित महादेव सोमेश्वर मंदिर में पूरे रीति रिवाज से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। प्रात: काल से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़े रही। कार्यक्रम की भव्यता के लिए समिति के पदाधिकारियों व भक्तगणों द्वारा सप्ताह से तैयारी में जुटे रहे। मुख्य पुजारी पंडित कमोद पांडे द्वारा सर्वप्रथम मंत्रो के जाप किया गया फिर जल, दूध दही शहद, मिश्री गुड़ और घी से अभिषेक किया गया। महाप्रसादी का कार्यक्रम किया गया जिसमें हज़ारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का रसपान किया।
हमेशा की तरह इस वर्ष भी पूजा कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक व पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर ने अभिषेक कार्यक्रम में उपस्थित होकर जामुल नगर की खुशहाली और सम्पनता के लिए महादेव से प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा।
पूजा में मुख्य जजमान तोपलाल वर्मा एवं मुख्यरूप से समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष जगदीश देवांगन, चंद्रिका प्रसाद कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष व समिति के सदस्य प्रशांत बंटी गुप्ता, महामंत्री ओमप्रकाश साहू, केशव कौशिक, गोवर्धन साहू, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, देवलाल साहू, जीवन साहू, प्रह्लाद जंघेल, गुरुजी खुमान कौशिक, दयालु जंघेल, लीलाधर जंघेल, दाहिया बाबू, नारायण गौतम, नरेश साहू, राजेन्द्र गौतम, सुरेंद्र देवांगन, सुशील देवांगन, प्रमोद गुप्ता, दुलार कौशिक, तुकेश कौशिक, चंद्रकुमार साहू, प्रीतम सिंह मेश्राम, बुधेलाल साहू, कोमल देवांगन, दिनेश कुमार साहू, लीलेश जंघेल, सोनू साहू, विकास साहू, गप्पू जंघेल, ओमप्रकाश जंघेल, चंदन साहू, राजकुमार जंघेल, देवांगन गुरुजी, सोनू साहू, मोहित साहू, अश्वनी ठाकुर सहित मातृशक्ति से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कामीन साहू, मीनाबाई कौशिक, रामबाई साहू, रामेश्वरी साहू, दुजिया जंघेल, भुनेश्वरी साहू, गायत्री गुप्ता, मधु पांडे, सरिता साहू, यशोदा साहू, जलेश्वरी साहू, ललिता साहू, सोनिया साहू, गुंजा साहू, वशुमती जंघेल, प्रतीक्षा पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्तिथ रहे।






