जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने विकसित भारत यात्रा के संबंध में बताया कि यह आयोजन 8 जनवरी सोमवार को रावण भाठा में होगा ।
श्री ठाकुर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का आयोजन का उद्येश्य आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में प्रधानमंत्री स्व निधी योजना, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड, पी.एम. उज्जवला योजना, आधार अपडेशन, स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य हितग्राही मुलक योजनाओं का केम्प लगाया जायेगा । नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने नगर पालिका जामुल के आम जनता से अपील किया है कि रावण भाठा जामुल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन के योजनाओं का लाभ उठायें साथ ही समस्त जनता से आग्रह किया है l
अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाईल नंबर, भूमि संबंधी दस्तावेज, पासपोर्ट साईज फोटो (01 नग), मतदाता परिचय पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, (पार्षद द्वारा प्रमाणित) अवश्य लावें । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने शिविर स्थल का जायजा लेकर उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि रावण भाठा जामुल में आने वाले आवेदकों के लिए समुचित व्यवस्था बनाये ।








