रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुना में पधारे महामण्डलेश्वर सर्वेश्वर दास, महंत त्रिवेणी दास जी, महंत दिव्यकांत दास, महंत राधेश्याम दास, महंत श्याम सुंदर दास जी, महंत नंदाचार्य , महंत विवेक गिरी जी, महंत सीताराम दास , महंत राम रूप दास का आशीर्वाद पाकर खुशी से अभिभूत हो गए।
मुख्यमंत्री ने संतगणों के दर्शन और उनसे प्राप्त आशीर्वाद को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए बेहद प्रसन्नता का पल है। पूजनीय संतगणों के शुभागमन से उनके दर्शन और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ है।








