जामुल ।। नगर पालिका जामुल वार्ड 17 के पार्षद युवराज वैष्णव ने कहा की दुर्ग जिला के अंतर्गत नगर पालिका जामुल क्षेत्र आता है जो कि स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र रह चुका है मंत्री रुद्र गुरु का विधानसभा क्षेत्र है मंत्री ताम्रध्वज साहू मंत्री रविंद्र चौबे सभी दुर्ग जिले के निवासरत मंत्री है पर इसी दुर्ग जिले में आने वाले नगर पालिका परिषद को अभी तक 18 से ऊपर के युवाओ के टीकाकरण नही किया जा रहा हैं जो कि जामुल के लिए दुर्भाग्य से कम नही है साथ ही जामुल नगर पालिका क्षेत्र इंड्रस्टीयल क्षेत्र से लगा हुआ है जहा जामुल से होकर रोज हजारो लोग काम पर बाहर से आते जाते है और खुद ही लोग अपने रोजगार को लेकर कम्पनियों में काम पर जाते है हजारो बाहरी लोगों के रोज सम्पर्क में आने से करोना महामारी का खतरा उनको बना रहता हैं साथ ही उनके साथ उनके परिवार और मोहल्ले के लोगो को भी संक्रमण का खतरा है और सबसे बड़ी बात जामुल क्षेत्र के लोग रोजमरा की जीवन यापन करते हैं इनकी आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नही की कोरोना महामारी के इलाज का बोझ उठा पाए इसलिए इन सभी परिस्थितयो को देखकर आप जल्द ही जामुल में टीकाकरण चालू कराये साथ ही छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेता युवराज वैष्णव ने कहा जनता को परेशान करने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या किसी और तरीके से परेशान न किया जाए प्रक्रिया को जटिल न किया जाए बल्कि उन्हें वार्ड वॉर शिविर लगाकर जल्द ही जामुल को पूर्ण तरिके से टिकाकरण किया जाए जामुल में कोरोना की भयावह स्थिति रही हैं राज्य प्रशाशन व नगर प्रशासन पूरी पर्श तरह जब बेबस था तो लोग काफी परेसान रहे लोगो ने अपने कई परिजनों को खोया है कईयों के घर उजड़ गए हैं इतनी समाजिक आर्थिक परिवारिक हानी के बाद भी प्रशासन का मौन होना उसकी निस्क्रीयता को जता रही हैं लोग सिर्फ चुनाव के समय नही अपितु चुनाव के बाद भी हमारी ही जिम्मेदारी है और इसे सम्भालना हमारी प्राथमिकता होना चईये पर अभी तक यह जिम्मेदारी उठाने में आप निष्क्रिय रहे तो कम से कम अब टीकाकरण करे






