जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केंद्र, छत्तीसगढ़ ने मनाया संकल्प स्मृति दिवस

शेयर करें



 
भिलाई। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केंद्र छत्तीसगढ़ द्वारा संकल्प स्मृति दिवस का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर 6 के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एन पी दीक्षित एवं अध्यक्ष जिंद लाल धर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुमन कन्नौज ने जम्मू-कश्मीर पर स्वर्गीय अटल की कविता का गायन किया। वक्ताओं का परिचय अखिलेश तिवारी ने कराया. कार्यक्रम के आरंभ में विषय की भूमिका शिरीष अग्रवाल जी ने रखी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एन पी दीक्षित (पूर्व कुलपति दुर्ग विश्वविद्यालय) ने जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक और ऐतिहासिक तथ्यों का मानचित्र के साथ विस्तृत वर्णन किया और 1994 में भारतीय संसद द्वारा पारित प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जींद लाल धर ने जम्मू कश्मीर के अपने संस्मरणों को श्रोताओं के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में श्री राजीव ईस्सर जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं गीता सिंह ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केंद्र छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सह सचिव देश दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक अरुण कुमार अखिलेश अग्रवाल, शंकर लाल देवांगन, सुब्रत चौधरी, डॉ. दीप चटर्जी, प्रमोद वाघ, महेश यादव, नागेश्वर राव काशीराम साहू, शिवेन्द्र परिहार, अमर चंद्र सुराणा उपासना साहू आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply