इस दीवाली गोधन से बनी दीयों से रोशन होंगे घर, गोधन न्याय योजना के केंद्रों में तैयार किए जा रहे है रंग-बिरंगे आकर्षक दीए – निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, गोबर से बने अन्य उत्पादों पर भी फोकस करने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई । इस दीपावली घर आंगन गोधन से बनी दीयों की रौशनी से रोशन होगा। घरों को रोशनी से सजाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांर्गत संचालित गोधन न्याय योजना के केन्द्रों में स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से रंग-बिरंगी दीए तैयार करना प्रारंभ कर चुकी है। घरों को सजाने के लिए सीनरी, श्री लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, ग्वालीन भी तैयार करेंगे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गोधन न्याय योजना के केंद्रों का निरीक्षण कर गोबर से अन्य उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए हैं! निर्देश प्राप्त होते ही अब इस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अमल करना प्रारंभ कर दिया है!

उपायुक्त एवं गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं शिवाजी नगर जोन-4 के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि गोबर से बनी दीयों की अच्छी मांग है। भिलाई के अलावा आसपास के जिले के लोग गोधन न्याय योजना के गोबर खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर दीयों की एडवांस बुकिंग भी कराते हैं। शिवाजी नगर के गोधन न्याय योजना के केंद्र में दीए बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है, दीए बनाने के बाद इसे डेकोरेट करने का काम किया जाएगा। डेकोरेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद विक्रय किया जाएगा। डिमांड के अनुसार आपूर्ति किया जाएगा।

समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से बनी दीयों की डिमांड पिछले वर्ष अन्य प्रदेशों से भी मिली थी! निगम आयुक्त ने दीयों के निर्माण एवं विक्रय को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा, निर्देश भी दिए हैं। विक्रय केन्द्र के लिए ऐसे स्थल का चयन करने कहा गया है, जहां लोगों का आसानी से आवाजाही हो। जोन आयुक्त को गोबर खरीदी केन्द्रों में प्रतिदिन अधिक से अधिक दीए बनाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के कार्य योजना के मुताबिक गोधन न्याय योजना का केन्द्र आजीविका का केन्द्र बन रही है। निगम प्रशासन के सहयोग से स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से सजावटी वस्तुएं भी तैयार करेंगी। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दीपावली का त्योहार अब नजदीक आ रहा है जिसकी वजह से गोबर से निर्मित दीयों की मांग को देखते हुए इसके निर्माण की तैयारी की जा रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित…

    और पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही…

    और पढ़ें

    Leave a Reply