अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रसेन भवन पर शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय विभिन्न स्थानों पर आयोजित योगोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। पतंजलि योग समिति, दुर्ग द्वारा योगोत्सव का आयोजन आज सेक्टर 6 अग्रसेन भवन में किया गया। साथ ही विशेष जनसंपर्क अभियान समिति, वैशालीनगर विधानसभा द्वारा राधिका नगर में भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ऋषि संस्कृति योग को देश की आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विश्व ने अपनाने का संकल्प पारित किया है। उन्होंने योग के उद्देश्य और लाभ के संबंध में बताते हुए कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। योग तन, मन प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार देता है। योग जितना ज्यादा किया जाए उतना ही ज्यादा शरीर को मजबूती प्रदान करता है।

उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग के लाभ को जानकर भारत की प्राचीन संस्कृति का अनुसरण कर रहा है। इससे भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होने सभी व्यक्ति को जीवन में निरोग रहने के लिए योग करने कहा। पतंजलि योग समिति के साधकों ने योगाभ्यास कराया। योग करने के लिए दुर्ग भिलाई के लोगों में उत्साह देखा गया। पूरे मैदान में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, अग्रसेन जनकल्याण समिति के सदस्य, लायंस क्लब भिलाई के सदस्य, ब्रजमंडल सेक्टर -6 के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अब सभी 33 जिलों में लागू होगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अत्याधुनिक डायल 112 आपात सेवा’
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ की ‘अत्याधुनिक डायल 112’ आपातकालीन सेवा तथा आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल…

    और पढ़ें
    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *