अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन : गृहमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

शेयर करें

दुर्ग // नवम अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मिनी स्टेडियम दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योगा  का शुभारंभ  मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों/कर्मचारियों ,नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

योग गुरु सुश्री कल्पना के निर्देशन  में सभी ने योग के विभिन्न आसान  का अभ्यास किये। जिसमे  ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उसथरसान, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल है।

इस अवसर पर अपने संछिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी नकिसी रूप में हम योग करते आ रहे है। शरीर को स्वस्थ रखने योग जरूरी है।उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है। कार्यक्रम के अंत मे अपर कलेक्टर अरविंद एक्का द्वारा आभर प्रदर्शन के साथ कायर्क्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply