अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सत् विजय ऑडिटोरियम में महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने सीखें योग के गुर

शेयर करें

भिलाई // सत विजय ऑडिटोरियम सेक्टर 5 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला अध्यक्ष भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी मुकेश चंद्राकर सहित महापौर परिषद के सदस्य एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग गुरु के माध्यम से सभी ने प्रार्थना से योग की शुरुआत की और विभिन्न मुद्राओं में योग किया। महापौर ने

Advertisements
KWBD

भिलाई वासियों को योग दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने की अपील भी की। महापौर ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बल देती है। योग से जुड़कर हम जीवन में रोग को दूर भगा सकते हैं। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है बल्कि यह एक ऊर्जा के रूप में काम करता है,

योग को अपनाकर सेहतमंद और बीमारियों से बचा जा सकता है। ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए भी योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि योग हमारी परंपरा से जुड़ी हुई है यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। योग दिवस के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, नेहा साहू, मालती ठाकुर एवं अन्य पार्षद गण सहित गणमान्य नागरिक तथा जोन आयुक्त एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व महापौर नीरज पाल ने योग प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया वही निगम आयुक्त ने भी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर को स्मृति चिन्ह भेट किया।

  • Related Posts

    लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव
    • August 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर…

    और पढ़ें
    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
    • August 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *