भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य परिषद की बैठक संपन्न

शेयर करें

रायपुर // भारत स्काउट गाइड की राज्य स्तरीय बैठक आज सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें स्काउट गाइड के गतिविधियों एवं उसके दायित्व से कैडेटों को अवगत कराया गया। अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स परिषद एवं मंत्री स्कूल शिक्षा राज्य प्रशासन डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में राष्ट्र प्रेम के साथ अनुशासन की सीख देता है। शिक्षा के साथ-साथ ऐसी गतिविधि निश्चय ही छात्रों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों से स्काउट गाइड का समन्वय स्थापित कर इसके कार्य योजना को मजबूती दी जाएगी।

श्री टेकाम ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में स्काउट गाइड की गतिविधि से बच्चों को जोड़ना है। जिससे समाज में स्काउट गाइड के माध्यम से समाज सेवा अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित किया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य की स्काउटिंग का हमारे देश में अहम योगदान है कोरोना काल में भी यहां के स्काउटर सेवा कार्य जैसे भोजन वितरण, सूखा राशन वितरण, घर-घर दवा पहुंचाने तथा आम लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे थे। राज्य में प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग से लगभग 2 हजार बच्चे प्रति वर्ष निरूशुल्क पंचमढ़ी, कुल्लू मनाली, दार्जिलिंग में जाकर डिजास्टर मैनेजमेंट एवं एडवेंचर्स का कोर्स कर रहे हैं। राज्य स्तर में ट्रेकिंग, कब बुलबुल उत्सव, रैली जैसे कार्यक्रम भी अनवरत जारी है।

मंत्री जी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर स्काउटर, गाइडर द्वारा पूर्ण स्काउट गाइड गणवेश में अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर 75 वीं वर्षगांठ मनाएं और अन्य लोगों को तिरंगा झंडा फहराने हेतु जागरूक करें।

कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा स्वामी निदेशक राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली, कन्हैया अग्रवाल उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, चंद्र प्रकाश बाजपेई उपाध्यक्ष, श्रीमती अनिता रावते, श्रीमती शशि चंद्राकर, श्रीमती ममता राय, कैलाश कुमार सोनी, अंकित बागबाहरा, मुकेश चंद्राकर, सुरेश शुक्ला तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सदस्य शामिल थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply