जामुल // विधानसभा चूनाव के सम्पन्न होने के बाद नगर पालिका जामुल क्षेत्र में भी बुलडोजर चलेगा। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने आज नपा क्षेत्र के कई वार्डो का दौरा किया जहां पर बिना अनुमति निर्माण कार्य अवैध कब्जे पाया गया ।
जिस पर नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल इस प्रकार के कार्यो पर रोक लगाये एवं कडी कार्यवाही करें। जिसमें हमारा नगर अतिक्रमण मुक्त हो। जिसमें विकास कार्य हेतु पर्याप्त स्थल मिले। साथ ही अवैध निर्माण को तोडने की कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे पी बंजारे, उपअभियंता के एन ताम्रकार राजस्व प्रभारी हरिश साहू सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।






