घोर नक्सल प्रभावित ग्राम बुकमरका में शासकीय प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र की बदल गई तस्वीर

शेयर करें

राजनांदगांव // सुदूर वनांचल मानपुर विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम बुकमरका में शासकीय प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र की तस्वीर बदल गई है। घोर नक्सल प्रभावित बुकमरका में ऐसे परिवर्तन के बहुत मायने हैं। सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने तथा जनसामान्य को शासन की लोकहितैषी योजनाओं का लाभ मिल सके इस दिशा में प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर दूरस्थ ग्राम बुकमरका के प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी का जीर्णोद्धार कर रंग रोगन किया गया है। बच्चों के अध्ययन के लिए अनुकूल आकर्षक साज-सज्जा की गई है। शिक्षा से जीवन बदलता है, संवरता है। नौनिहालों के उज्जवल भविष्य की बुनियाद रखने में ऐसे कदम मील का पत्थर साबित होंगे। दूरस्थ अंचलों में मूलभूत सुविधाएं, अधोसंरचना एवं रोड कनेक्टीविटी के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन के सम्मान और खेती-किसानी के गौरव का पर्व – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के…

    और पढ़ें
    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एवं उनके परिजनों को दी गृह प्रवेश और हरेली तिहार की शुभकामनाएं रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *