गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपराध और कानून व्यवस्था पर ली समीक्षा बैठक

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से जिले के थाना, परिसीमन, चौकी, लाइन, बल की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधित अन्य विषयों की जानकारी ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे कानून व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

गृह मंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को जिले में सुरक्षा बल की और आवश्यकता होने पर जानकारी भेजने को कहा। उन्होंने जिले में आक्रामक भाषण और सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा एवं जिले में साइबर केस के संबंध में जानकारी ली और साइबर क्राइम के थानों पर अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था करने को कहा एवं महिला अपराध जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

गृहमंत्री श्री साहू ने महिलओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और जिले में हुक्का, नशीले पदार्थों पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावकारी कदम उठाने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कहा कि इन सब के कारण पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इस तरह के उन्माद फैलाने वाली सुचनाओं के भ्रामक प्रचार को रोकना भी जरुरी हो गया है इसके लिए पुलिस को और सक्रियता बढ़ाकर सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply