मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्व. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की 

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ग्राम करेला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और स्व. फकीर वर्मा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. वर्मा ने सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। ऐसे सज्जन व्यक्ति का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। 

इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *