होली पर्व के मद्देनजर की जा रही खाद्य प्रतिष्ठानों एवं होटलों की जांच

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सह अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा की टीम द्वारा जिला बेमेतरा के अंतर्गत, मिठाई दुकान, होटल, किराना दुकान, खाद्य निर्माता फर्म इत्यादि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

जिला बेमेतरा के अंतर्गत बेरला से रस्की आटा टोस्ट, सूजी, इन्स्टेंट मिक्स गुलाब जामुन पाउडर, कच्चा मैंगों चॉकलेट, साजा से मिल्क केक, कलाकंद, नवागढ़ ब्लॉक से मिनी पेड़ एवं जलेबी तथा बेमेतरा शहर से दूध एवं मिठाई का गुणवत्ता जांच हेतु नमूना लिया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य कारोबारकर्ताओ को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने व किसी भी तरह से अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय नही करने निर्देश दिया जा रहा है, जिससे खाद्य में होने वाले मिलावट को रोका जा सके।

इसी प्रकार न्यूजपेपर या अन्य प्रिंटिंग स्याही लगे पेपर का इस्तेमाल खाद्य सामग्री जैसे समोसा, बड़ा, भजिया व मिठाई आदि में लपेटकर उपयोग न करने तथा इसके बदले फूड ग्रेड पेपर का उपयोग करने संबंधी नियमानुसार आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। बेमेतरा जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू कुर्रे एवं कमल प्रसाद नमूना सहायक की टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है जिसे जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य पदार्थ/मिठाईयां उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply