दुर्ग // उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया।
01 अगस्त को नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी।
जो 29 जुलाई की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी।
रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री को कबाड़ी को बेच दिया गया है । आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
▪️ आरोपी का नाम जो इस प्रकार :
- विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
सराहनीय कार्य उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।





